बाल शाश्वत फाउंडेशन द्वारा नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन

लखनऊ। बाल शाश्वत फॉउंडेशन द्वारा शनिवार को प्रथम नारी शिक्षा चौपाल (तितली) का आयोजन बाल शाश्वत कैंपस में किया गया।इस चौपाल के माध्यम से संस्था ने नारियों की संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक कराते हुए उनके अधिकारों के बारें में बताया गया।

संस्था के अध्यक्ष सुमित भौमिक के निर्देशन में अधिवक्ता अन्नपूर्णा अग्निहोत्री एवं स्नेहा भौमिक ने इस आयोजन का संचालन किया। इस आयोजन में लगभग 50 महिलाएं सम्मलित हुई, जोकि उस तपके से आई थी जहाँ उनको अपने अधिकारों के बारे में कोई जानकारी नही थी।

अधिवक्ता अन्नपूर्णा अग्निहोत्री ने विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में बताया जैसे कि बाल यौन शोषण, महिला उत्पीड़न, पॉस्को एक्ट के बारे में जागरूक किया।स्नेहा भौमिक ने बताया की महिलाशशक्तिकरण और बाल शोषण की तरफ ये हमारी पहली पहल हैं जो प्रयास काफी सफल रहा। ये हमारी पहल हैं जो हम अलग-अलग जगह पर आगे भी जारी रखने वाले है।




