नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर: 1,134 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित

लखनऊ,।निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया ही आज ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायकों एवं 22 एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति-पत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम आज लखनऊ में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता एवं मेहनत के आधार पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के भीतर सम्मानजनक रोजगार की गारंटी मिल रही है।

यह भी उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर योग्य युवा को आगे बढ़ाने हेतु पारदर्शी, त्वरित एवं ईमानदार भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए कार्य कर रही है। इससे प्रदेश के नौजवानों के भीतर विश्वास एवं आत्मबल बढ़ रहा है और प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
सभी नवचयनित युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
#UPGovernment #UPSSSC #YouthEmpowerment #TransparentRecruitment #EmploymentOpportunity #NewUttarPradesh #AppointmentLetters #JobGuarantee #UPForYouth #SkillAndOpportunity




