CulturalStateTop In Lucknow

लखनऊ के Fun Republic Mall में 24 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा का अनावरण, 50 हजार से अधिक पत्थरों पर अंकित ‘राम-राम’ बना आकर्षण

50 हजार से अधिक पत्थरों से साकार हुई 24 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा, प्रतिमा पर अंकित राम-राम देता मूर्ति को भव्य स्वरूप

600 किलो वजनी प्रतिमा बनी आध्यात्मिक आस्था का अनूठा केंद्र, किसी भी संस्थान/परिसर में एशिया की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा होने का दावा

फन रिपब्लिक मॉल, लखनऊ में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भव्य प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ| लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल परिसर में मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब भगवान श्री हनुमान जी की 24 फीट ऊंची और लगभग 600 किलोग्राम वजनी भव्य प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। विशेष आध्यात्मिक महत्व वाली इस प्रतिमा को 50 हजार से अधिक पत्थरों से तैयार किया गया है, प्रतिमा पर राम राम नाम अंकित होने से प्रतिमा का स्वरूप विराट प्रतीत होता है।

प्रतिमा का अनावरण विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा किया गया। लखनऊ में स्थापित यह भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है।

पत्थर पर ‘राम-राम’, इसलिए प्रतिमा अपने आप में विशेष

इस प्रतिमा की सबसे बड़ी आध्यात्मिक विशेषता यह है कि इसके निर्माण में इस्तेमाल किए गए 50 हजार से अधिक पत्थर हैं और प्रतिमा पर ‘राम-राम’ नाम भी अंकित किया गया है। भगवान श्री हनुमान को प्रभु श्रीराम का अनन्य भक्त माना जाता है और इसी भक्ति भाव को प्रतिमा के पत्थर में समाहित करने का प्रयास किया गया है।

इस दृष्टि से यह केवल एक विशाल प्रतिमा नहीं, बल्कि राम नाम और हनुमान भक्ति के आध्यात्मिक भाव को अभिव्यक्त करने वाली एक अनूठी कलाकृति है।

30 दिनों में तैयार हुई भव्य प्रतिमा

प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 30 दिनों का समय लगा। इसके निर्माण में देश के अलग-अलग राज्यों से विशेष पत्थर मंगाए गए। पत्थरों को आकार देने, काटने और उन पर बारीक नक्काशी करने में लगभग 10 दिन का समय लगा।

प्रतिमा को अंतिम स्वरूप देने के लिए अलग-अलग राज्यों से आए 20 से 25 कुशल कारीगरों ने मिलकर कार्य किया। कारीगरों की मेहनत, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक तकनीकी सहयोग से भगवान श्री हनुमान जी की इस भव्य प्रतिमा को आकार दिया गया।

24 फीट ऊंची प्रतिमा बनी विशेष आकर्षण

फन रिपब्लिक मॉल प्रबंधन के अनुसार, 24 फीट ऊंची यह प्रतिमा किसी भी संस्थान या परिसर में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा होने का दावा रखती है। साथ ही, इससे पहले किसी एशियाई मॉल परिसर में इस तरह की इतनी विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित किए जाने का उदाहरण सामने नहीं आया है।

प्रतिमा की इसी विशिष्टता के चलते इसे Asia Book of Records और India Book of Records में दर्ज किया गया है।

फन रिपब्लिक मॉल के लिए सौभाग्य का अवसर

फन रिपब्लिक मॉल प्रबंधन ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी के इस भव्य स्वरूप को अपने परिसर में स्थापित कर पाना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। प्रबंधन के अनुसार, यह प्रयास केवल मॉल परिसर को आकर्षक बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और आध्यात्मिक विरासत को लोगों के बीच जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है।

प्रबंधन ने कहा कि फन रिपब्लिक मॉल में आने वाले लोगों को मनोरंजन और खरीदारी के साथ-साथ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी मिले, यही इस पहल की भावना है। भगवान श्री हनुमान जी की यह प्रतिमा श्रद्धा, शक्ति, भक्ति और समर्पण का संदेश देती है।

श्रद्धालुओं और लखनऊवासियों के लिए नया आध्यात्मिक आकर्षण

लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहे शहरी जीवन के बीच फन रिपब्लिक मॉल परिसर में स्थापित यह प्रतिमा शहरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए एक नया आध्यात्मिक आकर्षण बनने की उम्मीद है। खासतौर पर ‘राम-राम’ अंकित हजारों पत्थरों से बनी प्रतिमा लोगों के लिए जिज्ञासा और श्रद्धा का विषय बनी हुई है।

भगवान श्री हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को समर्पित यह प्रतिमा आने वाले समय में लखनऊ की विशिष्ट धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान से जुड़े आकर्षणों में शामिल हो सकती है।

#LucknowNews #HanumanStatue #FunRepublicMall #HanumanJi #JaiShreeRam #JaiBajrangbali #RamRam #SanatanDharma #LucknowUpdates #UPNews #हनुमानप्रतिमा #लखनऊ #जयश्रीराम #सनातनधर्म #उत्तरप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button