StateTop In LucknowUttar Pradesh
हजरतगंज की वायरल वीडियो पर क्या कहता है शहर,जानिए

लखनऊ । राजधानी में बीते दिन एक युवक और युवती की स्कूटी पर बैठकर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल करके युवक और युवती की पहचान कर ली। मामले में बताया गया कि युवती अभी नाबालिक है। स्कूटी चला रहा युवक राजधानी लखनऊ का ही है उसकी गाड़ी यानी की स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दी है और युवक के ऊपर गलत तरह से वाहन चलाने का और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं की युवती ने वह वीडियो इंस्टाग्राम के लिए बनाई थी हालांकि उससे पहले ही किसी और ने वीडियो को बनाकर वायरल कर दिया । आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स लाइक पाने के लिए ना जाने क्या क्या कर रहा है
इस बारे में हमने शहर के संभ्रांत व्यक्तियों से बात की और उनके विचार जाने




