National
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ हुई छेड़खानी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ यह घटना हुई है। स्वाति मालीवाल ने अपने टि्वटर अकाउंट में लिखा कल देर रात में दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का इंस्पेक्ट कर रही थी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझ से छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा भगवान ने जान बचाई यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए ।पुलिस को जानकारी हुई तो फिर जांच पड़ताल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं इस घटना की अलग अलग एंगल से जांच की जा रही है



