CulturalIndiaNationalStateTop In LucknowUttar Pradesh

टाटा एआईए लाइफ का बड़ा ऐलान, पॉलिसी के पहले दिन से मिलेगा 30 गुना लाइफ कवर; मैच्योरिटी पर गारंटीड रकम

टाटा एआईए लाइफ ने बदले सुरक्षा के मायने; बीमा इंडस्ट्री में पहली बार पॉलिसी के पहले ही दिन से मिलेगा 30 गुना लाइफ कवर
फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम का नया ‘हाई लाइफ कवर एंडोमेंट’ विकल्प; परिवारों को पहले ही दिन से मिलेगी बड़ी सुरक्षा और गारंटीड लंबी अवधि की बचत

मुंबई| अधिकांश परिवारों के लिए वित्तीय योजना का मतलब भविष्य के लक्ष्यों के लिए बचत करना और अपने प्रियजनों को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना होता है। इसी जरूरत को पूरा करते हुए, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ‘टाटा एआईए फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम’ प्लान में ‘हाई लाइफ कवर एंडोमेंट’ विकल्प जोड़ा है। इसके तहत, लागू नियमों और शर्तों के अनुसार, पॉलिसी के पहले ही दिन से वार्षिक प्रीमियम का 30 गुना लाइफ कवर मिलेगा, और मैच्योरिटी पर एकमुश्त गारंटीड राशि भी दी जाएगी।

यह विकल्प तुरंत मिलने वाली वित्तीय सुरक्षा और लंबी अवधि की गारंटीड बचत को एक साथ लाता है। इससे ग्राहकों को अपने परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्यों के लिए बड़ा फंड तैयार करने या अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए वित्तीय विरासत बनाने में मदद मिलती है।

इस नए बदलाव पर टिप्पणी करते हुए, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की सीनियर वीपी और हेड ऑफ प्रोडक्ट मैनेजमेंट, श्रुति ओक ने कहा, “वित्तीय योजना का असली उद्देश्य आज अपने अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कल की तैयारी करना है। फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम में किए गए इस बदलाव के साथ, हम गारंटीड बचत के भरोसे के साथ एक बड़े स्तर की सुरक्षा लेकर आए हैं। यह ‘हाई लाइफ कवर एंडोमेंट’ विकल्प ग्राहकों को पहले ही दिन से एक मजबूत लाइफ कवर देता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रख सकें। लंबी अवधि की वित्तीय योजना को भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों के बिल्कुल अनुकूल बनाने का यह हमारा एक प्रयास है।”

फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम (एन्हांस्ड) की मुख्य विशेषताएं:
‘हाई लाइफ कवर एंडोमेंट’ विकल्प के तहत मिलने वाले लाभ:
• पॉलिसी के पहले ही दिन से सालाना प्रीमियम का 30 गुना लाइफ कवर मिलेगा।
• मैच्योरिटी पूरा होने पर एकमुश्त गारंटीड राशि दी जाएगी।
• योग्यता के आधार पर 20 से लेकर 50 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि चुनने का विकल्प।
• प्रीमियम भुगतान के लिए 5 से 12 वर्ष तक की समय-सीमा।
• प्रीमियम भरने के लिए सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक विकल्प उपलब्ध हैं।
• सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पसंद के मुताबिक अलग से राइडर्स जोड़ने की सुविधा।
• पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम उम्र 30 दिन और मैच्योरिटी के लिए अधिकतम उम्र 100 वर्ष तक है।
• न्यूनतम सालाना प्रीमियम ₹24,000 है, जबकि अधिकतम प्रीमियम की कोई ऊपरी सीमा नहीं है (यह कंपनी के अंडरराइटिंग नियमों पर निर्भर करेगा)।
• रिस्क कवर पॉलिसी शुरू होने के साथ ही लागू हो जाएगा, जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं।
• मौजूदा टैक्स कानूनों और लागू शर्तों के अनुसार टैक्स में छूट का लाभ।
• उम्र, प्रीमियम और पॉलिसी अवधि के आधार पर 7.06% तक का रिटर्न मिलेगा।

प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन के अनुसार, पहले ही दिन से 30 गुना लाइफ कवर देने की यह पेशकश बीमा इंडस्ट्री में पहली बार है। इसके साथ ही इसमें 50 साल तक की लंबी पॉलिसी अवधि और राइडर्स के जरिए सुरक्षा को और बढ़ाने की सुविधा को खास तौर पर रेखांकित किया गया है।
राइडर विकल्पों के ज़रिए अतिरिक्त सुरक्षा:
ग्राहक अपनी ज़रूरतों के हिसाब से वैकल्पिक राइडर्स चुनकर अपनी सुरक्षा को और बढ़ा सकते हैं, जो इनके तय नियमों और शर्तों के अधीन हैं। बेनिफिट प्रोटेक्शन राइडर पॉलिसीधारक की मृत्यु या गंभीर बीमारी होने पर आगे के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं। इसके बावजूद, बिना कोई प्रीमियम भरे पॉलिसी और उसके सारे लाभ पहले की तरह ही जारी रहते हैं। टर्मिनल इलनेस विद टर्म बूस्टर बेनिफिट किसी गंभीर बीमारी का पता चलने या मृत्यु होने की स्थिति में परिवार को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा देता है। ये राइडर्स अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध हैं।

प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन में यह भी बताया गया है कि ‘टर्मिनल इलनेस विद टर्म बूस्टर बेनिफिट’ को जोड़कर ग्राहक अपने कुल लाइफ कवर को बढ़ाकर वार्षिक प्रीमियम का 40 गुना तक कर सकते हैं, जो इसके लागू नियमों और शर्तों पर निर्भर करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button