Top In Lucknow

फेम इन कानपुर टैलेंट शो 2023 का राजधानी में हुआ आयोजन

लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव के मंच पर दिखी अनोखी प्रस्तुतियां

राजधानी लखनऊ में चल रहे हस्तशिल्प महोत्सव में मॉडल पूजा साहनी द्वारा फेम इन कानपुर टैलेंट शो 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य एवं मॉडलिंग के माध्यम से मंच पर जलवा बिखेरा । फेम इन कानपुर के डायरेक्टर और संस्थापक प्रदीप शुक्ला के निर्देशन में इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके तहत मॉडलिंग में डॉक्टर सुरभि सैनी ने प्रथम खिताब जीता तो वही शिखा ने द्वितीय एवं वैशाली तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में वैष्णवी ने अपने नृत्य से समा बांध दिया, वही दूसरी तरफ उमेश एवं शरद ने रैंप पर जलवा बिखेरा ।

महोत्सव के आयोजक अरुण प्रताप सिंह, हेमंत चौरसिया एवं गुंजन वर्मा तथा कार्यक्रम आयोजक पूजा साहनी ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देते हुए उनका हौसला बढ़ाया । इसके अतिरिक्त शुभांजली, प्रिय यादव, आकांक्षी, अनन्या, रौशनी, अयाशी, श्री सिंह, अभिषेक एवं तबरेज़ आलम ने रैंपवॉक किया और वैष्णवी, शशीलता, जहान्वी, मुकुल एवं सूरज ने नृत्य प्रस्तुति दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button