Top In Lucknow
भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर सुर ताल संगम संस्था ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम


दिल्ली / लखनऊ : भारत रत्न लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि दिल्ली में छह फरवरी को मनाई गई। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में संस्था सुरताल संगम की ओर से ये आयोजन हुआ। यूपी के बाराबंकी ज़िले से ऐमन जावेद फारूकी ने अपने सुरो से लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमन जावेद फारूकी ने अपने गीतों से लोगो को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि राजीव रंजन रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के नेशनल चेयरमैन पंडित साहित्य कुमार चंचल एवं आर के यादव रहे। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों ने सभी कलाकारों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।





