Top In Lucknow

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

लखनऊ। राजधानी में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में माननीय रक्षामंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उनके द्वारा परिसर में लगे विभिन्न स्टॉल में से फैमिली हेल्थ इंडिया, गोदरेज एवं जिला स्वास्थ समिति के सहयोग से संचालित एंबेड परियोजना के तहत एंबेड के एक स्टॉल पर भ्रमण के दौरान एंबेड से ‘द हीरो यूथ क्लब की अध्यक्ष खुशबू ने डेंगू-मलेरिया से रोकथाम व बचाव के लिए क्या करे और क्या न करे इससे संबंधित सांप सीढी गेम के माध्यम से माननीय रक्षा मंत्री को सांप सीढी गेम खेला कर जन समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रेरित किए जाने की जानकारी दिया, जिससे माननीय रक्षा मंत्री ने एंबेड स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस जागरूकता अभियान को इसी तरह जारी रखे।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , MLC मुकेश शर्मा, अभिषेक खरे , स्थानीय पार्षद सुरेन्द्र प्रसाद वाल्मीकि, एंबेड से क्षेत्रिय समन्वयक धर्मेंद्र त्रिपाठी , सामुदायिक स्वास्थ केंद्र इंदिरानगर से अधीक्षक डॉ दिलीप भार्गव , मनोज कुमार , महेश , अखिलेश मिश्रा , मुकेश ,आशा ज्योति गुप्ता, शिखा, बबिता, सचिन , राहुल कन्नौजिया ,एवं यूथ क्लब के सदस्य व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button