Top In Lucknow

जिला स्वास्थ्य समिति के साथ मिलकर ‘एम्बेड परियोजना’ ने मनाया विश्व एड्स दिवस

लखनऊ।जिला स्वास्थ्य समिति, गोदरेज एवं फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से संचालित ’एम्बेड परियोजना के अंतर्गत विश्व एड्स दिवस का आयोजन जोनल यूथ क्लब फेडरेशन के सहयोग से लोगों को एड्स जैसी महामारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अध्यक्ष खूशबू-दि हीरो यूथ क्लब ने कहा कि एच0आई0वी0/एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल पहली दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एच0आई0वी0 एक वायरस है जिसकी वजह से एक्वार्य इम्यून डिफिशियेंसी सिंड््रोम एड्स होता है। यह वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहंुचाता है, जिससे शरीर के लिए अन्य किसी बीमारी के लिए संक्रमण से बचाव करना कठिन हो जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को एकजुट करना एवं जागरूकता बढ़ाना है।
सचिव मोनी गौतम ने कहा कि पहला एड्स दिवस 1988 में हुआ था। तब से, यह हर साल पहली दिसम्बर को मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व एड्स दिवस को विषय ‘ समुदायों को नेतृत्व करने देें‘ है। दुर्भाग्य से, एच0आई0वी0 के बारे में बहुत सारी गलत जानकारी और अनुचित निर्णय मिथक आदि हैेें।


अध्यक्ष उमंग यूथ क्लब कुमुदनी ने बताया कि कि एव0आई0वी/एड्स रोगियों के बारे में कई मिथक हैे जिनकी जांच पडताल की जानी चाहिए। समाज के अंदर इस गलत तथ्य को मान लिया जाता है कि, बीमारी से प्रभावित लोगों के छूने मात्र से वायरस फैल जाएगा। हालांकि यह वायरस केवल असुरक्षित यौन सम्पर्क, संक्रमित रोगियों के रक्त चढाने, संक्रमित सूई के उपयोग करने एवं संक्रमित माता के जन्में बच्चे से ही इस रोग का आदान-प्रदान होता है।


इस अभियान में द हीरो यूथ क्लब, उमंग यूथ क्लब, शाइनिंग स्टार यूथ क्लब के पदाधिकारियों द्वारा समुदाय के सभी लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया तथा शपथ ग्रहण व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर एम्बेड बी.सी.सी.एफ. हेमलता लोहनी, शशि मिश्रा, शालिनी, नगरीय आशा शिखा जरहरा सामु0स्वा0 केन्द्र इन्दिरानगर, सामुदायिक सहयोगी शबीना, जितेन्द्र, रीतु दिवाकर, शन्नों समा परवीन उपस्थित रहे।

#WorldAIDSDay Hashtag: #AIDSAwareness #EndTheStigma #HealthForAll #HIVPrevention #CommunityLeadership

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button