NationalTop In LucknowUttar Pradesh

प्राथमिक विद्यालय बस्तौली में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

लखनऊ।जिला स्वास्थ्य समिति गोदरेज एवं फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से संचालित एम्बेड परियोजना के अंतर्गत मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के प्राथमिक विद्यालय बस्तौली में भारत को एक सूत्र में जोड़ने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, द हीरो यूथ क्लब के सहयोग से किया गया‌।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीना रावत द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण, प्रभात फेरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम अधिकारी आई.सी.डी.एस. राजेश शर्मा ने इस दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,इस दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच अनेकता में एकता की भावना बनाए रखना है, राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के नागरिकों को उन प्रयासों और कठिनाइयों की याद दिलाता है जो सरदार पटेल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भारत के एकीकरण में डाले थे।
क्षेत्रीय समन्वय धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सरदार पटेल जी का मानना था कि राष्ट्रीय एकता से ही विकास संभव है।
द हीरो यूथ क्लब के अध्यक्ष खुशबू ने कहा कि हम सभी का दायित्व है की एकता का संदेश देने वाली किसी ने किसी गतिविधि से जरूर जुड़े रहें।


इस अवसर पर अर्चना, गीतांजलि, अमिता, द हीरो यूथ क्लब से राहुल ने कहा कि लोगों के बीच एकता बनाए रखना महत्वपूर्ण है सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत की परिकल्पना को कायम रखा | मोनी, रविता, मुस्कान, सिमरन एवं डेंगू योद्धा रहनुमा उपस्थित रहे।

#SardarVallabhbhaiPatel #UnityInDiversity #NationalIntegration #HealthInitiatives #CommunityEngagement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button