Top In Lucknow

लखनऊ के उत्तरी क्षेत्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विधायक डा. नीरज बोरा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली और सारथी वाहन को किया रवाना

लखनऊ:विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को उत्तरी क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने जानकीपुरम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी) पर हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया | इसके उपरांत सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक ने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपना कर हम सभी जनसंख्या को नियोजित कर सकते हैं। इससे परिवार में खुशहाली आती है और परिवार आर्थिक रूप से संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मनाने के पीछे का तर्क है कि लोगों के बीच परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैले।

सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प- परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प | उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू हो रहा है जो कि 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान समुदाय को उचित आयु में विवाह, बच्चों के बीच जन्म में अंतर रखने, प्रसव पश्चात एवं गर्भसमापन पश्चात परिवार नियोजन की सेवाएं और परिवार नियोजन में पुरुष सहभागिता पर भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सारथी वाहन के माध्यम से लोगों को सीमित परिवार के लाभ और परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा | यह ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे |
इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. डी. मिश्रा, सीएचसी अलीगंज के एमओआइसी डॉ सोमनाथ, पीएचसी प्रभारी एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज,जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, यूपीटीएसयू के डीएफपीएस कपिल श्रीवास्तव समेत 100 से अधिक आशा आदि मौजूद रहीं।
इसी क्रम में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता रैली निकाली गई |

#WorldPopulationDay #AwarenessRally #DrNeerajBora #GreenFlag #PublicHealthCenter #FamilyPlanning #HealthForAll #PopulationStability #FamilyWelfare #CommunityOutreach

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button