Top In Lucknow

रोटरी क्लब और एलडीए का वृहद वृक्षारोपण अभियान

रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ख़ास के अध्यक्ष अनिकेत अनी की अगुवाई में रोपे गए 100 पौधे

सभी रोटेरियंस ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रोपित पौधों को बचाने का लिया संकल्प

लखनऊ। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा शनिवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के सह-मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनीष बंसल की अध्यक्षता में रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट, रोटरी क्लब लखनऊ राजधानी एवं रोटरी क्लब लखनऊ खास ने गोमती रिवरफ्रंट स्थित मिनी स्टेडियम के पास विभिन्न प्रजाति के लगभग 100 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के सह-मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनीष बंसल ने बताया कि रोटरी क्लब जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से लखनऊ शहर को हरा-भरा बनाने व लाखों पेड़-पौधे लगाने के के लिए प्रयासरत है। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। वहीं, रोटरी क्लब लखनऊ खास के अध्यक्ष रोटेरियन अनिकेत अनि ने कहा कि वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन कमलाकर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है और प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। रोटरी क्लब लखनऊ राजधानी के अध्यक्ष रोटेरियन पियूष सिंह ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हम सबको वृक्ष लगाना चाहिए। उन्होंने वृक्ष के महत्व एवं परोपकार के विषय मे भी बताया।

अभियान के दौरान, रोटेरियन अमित जायसवाल, अमरीश माथुर, रीता जायसवाल, राखी बंसल, मनिंद्र श्रीवास्तव , दिलीप बाजपाई, अखिलेश सक्सेना, अनिल निगम, डॉ विजय निगम, पी एन बलिया इत्यादि उपस्थित थे और उनमें से प्रत्येक ने कम से कम एक पेड़ लगाया। उन्होंने यह भी प्रतिज्ञा की कि वे इन पेड़ों की तब तक देखभाल करेंगे जब तक ये पूरी तरह बड़े नहीं हो जाते।

#RotaryClubOfLakhnau #TreePlantingCampaign #EnvironmentalBalance #GreenCity #SaveNature #VolunteerEfforts #RotariansForNature #GreenLakhnau #TreeConservation #EnvironmentProtection #PlantMoreTrees

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button