डेंगू और मलेरिया पर युवा स्वयं सेवकों का सशक्त प्रयास

फैमिली हेल्थ इंडिया, गोदरेज एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से के संचालित एम्बेड परियोजना के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर युवा स्वयं सेवकों के द्वारा सेक्टर पच्चीस इंदिरा नगर,कलेवा चौराहा,पॉलिटेक्निक चौराहा , कमता चौराहा पर लोगो को डेंगू मलेरिया से रोकथाम व बचाव के बारे में बैनर व फ्लिप कार्ड के माध्यम से जागरूक किया गया।

डेंगू, मलेरिया से रोकथाम, बचाव व उपचार के लिए जागरूक करते हुए कार्यक्रम सहयोगी शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि घरों में कहीं भी एक चम्मच पानी एक सप्ताह तक जमा ना रहने दे जैसे कूलर, फ्रिज के ट्रे ,गमले, टायर इत्यादि और बचाव के लिए पूरे आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करे, बुखार होने पर आशा या सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य करवाए क्योंकि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। 24 घंटे से ज्यादा बुखार आने पर, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आए।

यूथ क्लब की अध्यक्ष खुशबू ने बताया कि कूलर, फ्रिज के ट्रे,गमले, टायर के साथ साथ नारियल के खोल भी डेंगू के मच्छर के प्रजनन के लिए जिम्मेदार है इसलिए इसका उचित तरीके से निस्तारण अनिवार्य है, एडीज मच्छर एक बार में एक से ज्यादा लोगों को काटते हैं इसलिए हमें मच्छरों से बचने के कोई न कोई उपाय अवश्य अपनाने चाहिए।

इस अवसर पर सचिन, राहुल,अमरेंद्र श्रीवास्तव, अंजुम, मोनी,सोनम,रविता,राबिया,सिमरन,आमिना,अंजली,मुस्कान,प्रतिभा,शिवानी, पदमा,शनि,अमरेश ,अजय,मोहित,उपस्थित रहे।




