Top In Lucknow

डेंगू और मलेरिया से बचाव में समुदाय को जागरूक करने का प्रयास


फैमिली हेल्थ इंडिया, गोदरेज एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से के संचालित एम्बेड परियोजना के द्वारा नोवा इंस्टीट्यूट के फाइनल ईयर के जी.एन.एम.के विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया से रोकथाम, बचाव व उपचार के लिए जागरूक करते हुए क्षेत्रीय समन्वयक धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया इस सर्दी के मौसम में घरों के अंदर मच्छरों के लार्वा मिल रहे है , इसलिए किसी भी दशा में अपने घरों में कहीं भी एक चम्मच पानी एक सप्ताह तक जमा ना रहने दे जैसे कूलर, फ्रिज के ट्रे ,गमले, टायर इत्यादि और बचाव के लिए पूरे आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करे, बुखार होने पर आशा या सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य करवाए क्योंकि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है।

24 घंटे से ज्यादा बुखार आने पर, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आए।


कम्यूनिटी वॉलिंटियर राहुल कन्नौजिया ने बताया कि डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर एक बार में एक से ज्यादा लोगों को काटते हैं इसलिए हमें मच्छरों से बचने के कोई न कोई उपाय अवश्य अपनाने चाहिए।


इस अवसर पर सचिन, अमरेंद्र श्रीवास्तव, अंजुम, बी.सी.सी. एफ. हेमलता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button