अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर ऑनलाइन क्विज के परिणाम घोषित

लखनऊ । बीते 21जून को सीटीसीएस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। क्विज के परिणामों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गयी। कुल 87 प्रतिभागियों ने इस क्विज़ में प्रतिभाग किया और उनमें से 33 प्रतिभागी ई-प्रमाणपत्र के लिए योग्य घोषित। इन सभी ने 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सीटीसीएस के संरक्षक आलोक अग्रवाल और फाउंडर मनोज कुमार ने सूचित किया कि सभी ई-प्रमाणपत्र योग्य उम्मीदवारों को एक सप्ताह के भीतर गूगल फॉर्म पर दी गई मेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे और साथ ही सीटीसीएस फेसबुक पेज पर भी पोस्ट कर दिए जाएंगे।

संरक्षक व फाउंडर अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस क्विज़ का आयोजन मनिपाल यूनिवर्सिटी की प्रशिक्षु ख़ुशी पाण्डेय के निर्देशन में किया गया था। खुशी पांडे के बेहतर प्रयासों से इसमें बच्चो ने भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभगिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए अगले कार्यक्रम में और अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।




