कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित

देश के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को “इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स” संस्था द्वारा वर्ष 2023 के “भारत गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया है! यह अवार्ड 25 मई 2023 को वर्चुअल वेबिनार में दिया गया! यह जानकारी संस्था के चेयरमैन कपिल साहा द्वारा दी गई,श्री साहा ने बताया कि डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को चिकित्सा के क्षेत्र में नामित किया गया था और ज्यूरी कमेटी के सदस्यों ने डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को वर्ष 2023 के “भारत गौरव सम्मान ” के लिए चुना है! कैंसर के क्षेत्र में डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी का बहुत ही सराहनीय योगदान है! खासतौर से कोविड काल में कैंसर से पीड़ित लोंगो को हर संभव सुविधाएँ देने की बहुत कारगर कोशिश डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी द्वारा की जा रही है!

कोरोना काल में जिन मरीजों के पास इलाज़ के लिए पैसा नहीं होता है,उनकी भी हर संभव मदद करते हैं! नबील कैंसर केयर सेंटर,खुर्रमनगर,लखनऊ एवं सेवा हॉस्पिटल,लखनऊ में डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी मुख्य कैंसर विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करते हैं एवं कैंसर के इलाज़ में इम्मुनोथेरपी ,कीमोथेरपी एवं टार्गेटेड थेरेपी द्वारा इलाज़ करते हैं! डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी का इम्मुनोथेरपी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में विशिष्ट स्थान है! डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी लखनऊ के मेडिज़ोन हॉस्पिटल,सावित्री ट्रस्ट केयर हॉस्पिटल,माँ चन्द्रिका देवी हॉस्पिटल,सदभावना हॉस्पिटल,मेडमैक्स हॉस्पिटल,वेदांता हॉस्पिटल,रिदा नर्सिंग होम,एस एन हॉस्पिटल के साथ शहर के अन्य अस्पतालों में अपनी सेवा ऑन कॉल चिकित्सक के रूप में दे रहे हैं! कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कैंसर संस्थाओं एवं सोसाइटीज़ के सदस्य हैं! कैंसर विशेषज्ञ डॉ० सिद्दीक़ी मरीजों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं! कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी देश विदेश में आयोजित तमाम कैंसर कार्यशालाओं और कांफ्रेंस में बतौर फैकल्टी भाग ले चुके हैं और सम्मिलित होते रहते हैं! उनके द्वारा समय समय पर कैंसर जागरूकता अभियान, निःशुल्क कैंसर कैंप लगाकर लोंगो को लाभ पहुंचाते रहते हैं




