IndiaNationalTop In LucknowUttar Pradesh
कानपुर में मिला विशाल हिमालयन गिद्ध,देख कर डर जायेंगे आप

कानपुर में यह गिद्ध बड़ी ईदगाह बेनाझाबर के कब्रिस्तान में मिला है। जिसे पुलिस से संपर्क करने के बाद पुलिस के द्वारा वन विभाग को सौंप दिया गया है।
यहां के रहने वालों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से यहां पर दो गिद्ध दिखाई पड़ रहे थे। जिसमें से एक आज अचानक यह नीचे आ गिरा। गिद्ध के गिरने से हिम्मत करके लोग मौके पर गए और उसे सुरक्षित किया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक विलुप्त हो चुका गिद्ध है, जो हिमालय की 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता रहा है और अब संभवतः विलुप्त प्राय हो चुका है।




