Top In Lucknow

लखनऊ के बच्चो की हुई बल्ले बल्ले,फिर से हुई छुट्टियां,जानिए कब से कब तक होंगी छुट्टी

बच्चों के लिए खुशखबरी,फिर हुई स्कूलों की छुट्टी,जानिए कब तक होगी छुट्टी

लखनऊ। राजधानी में पड़ रही भयंकर ठंड के चलते जिलाधिकारी लखनऊ ने फिर से विद्यालयों की छुट्टियां घोषित की हैं। भयंकर ठंड के चलते जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों को 9 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिए हैं।

ये आदेश तब आया है जब पहले ही 4 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक छुट्टियां आदेशित की जा चुकी थी। लेकिन ठंड इस कदर से अपना कहर ढा रही है कि लोग घरों से बाहर निकलने को तरस रहे हैं लेकिन चाह कर भी इस ठंडक में बाहर नहीं निकल पा रहे हैं । ठंडक के साथ ही गलन भी काफी बढ़ गई है ।ऐसे में छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी फिर से 9 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक कर दी गई है।

यह खबर 1 से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए काफी खुशी भरा साबित होगा लेकिन आठवीं से लेकर इंटर तक के बच्चों के लिए छुट्टी कब घोषित होगी इसके लिए बच्चे जरूर इंतजार करेंगे और इसी के साथ स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर से भी छुट्टी की राह देख रहे होंगे इन सभी के बारे में पूरी खबर जानने के लिए हम से जुड़े रहिए और दिए गए नंबर पर संपर्क बनाए रहिए हमारे पास जैसे ही कोई खबर आती है हम आपके पास तुरंत पहुंच आएगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button