IndiaNationalStateTop In LucknowUttar Pradesh

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ यूपी से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री रवाना

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा की इस घड़ी में देश के अन्य राज्यों के साथ एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर स्थित माँ शाकुम्भरी देवी की पावन धरा से पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद पहुँचाई जाएगी। संकट की घड़ी में एक-दूसरे का सहयोग ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना है।”

राहत सामग्री में खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ, वस्त्र, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ एवं आपातकालीन सामग्री शामिल की गई है। यह सामग्री शीघ्र ही प्रभावित राज्यों तक पहुँचाई जाएगी, ताकि जरूरतमंदों को तुरंत सहायता मिल सके।

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि मानवता की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है और प्रदेश हर संकट की घड़ी में अपने देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

#EkBharatShreshthaBharat #UPWithFloodVictims #TogetherWeStand #ReliefMission #UPGovernment #Solidarity #NationFirst

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button