NationalTop In Lucknow

यूपी वालों के लिए खुशखबरी,हुई टैक्स फ्री

लखनऊ। द केरल स्टोरी अपने ट्रेलर रिलीज के दौरान से ही विवादों में है । फिल्म को लेकर दर्शकों में दो फाड़ हो गए हैं। एक वर्ग यह चाहता है कि फिल्म चले और एक वर्ग यह नहीं चाहता कि फिल्म चले।

इन्हीं सबके बीच उत्तर प्रदेश से खबर आ रही है कि यूपी में द केरल स्टोरी फिल्म अब टैक्स फ्री हो गई है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है कि द केरला स्टोरी उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी।

इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में ही सत्ता विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने भी यही ट्वीट किया है ।

यहां को बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में द केरल स्टोरी टैक्स फ्री कर दी गई है, लेकिन इसके विपरीत पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी को बैन कर दिया गया है इतना ही नहीं खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मई को अपनी कैबिनेट के साथ लखनऊ में द केरल स्टोरी फिल्म देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button