CulturalTop In Lucknow

नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एनजीओ ने मनाया लुइस ब्रेल का जन्म दिवस

लखनऊ। लुइस ब्रेल का जन्म दिवस नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एनजीओ ने लखनऊ में यूपी स्टेट ब्रांच इंदिरा नगर में मनाया l

https://www.instagram.com/reel/Cm_h7GyoeVd/?igshid=YmMyMTA2M2Y=


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दृष्टि दिव्यांग जनों की शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करना रहा ,जिसमें अनमोल कृष्ण शर्मा एवं बाला शर्मा को शॉल आदि देकर सम्मानित किया गया l अनमोल कृष्ण शर्मा ने बच्चों को ब्रेल के विषय में विस्तृत जानकारी दी l
साथ ही दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु विभिन्न विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संस्था द्वारा किया गया l वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘नई शिक्षा नीति के आयाम’, ‘सोशल मीडिया का दिव्यांगों के जीवन पर प्रभाव’, ‘आरपीडब्ल्यूडी एक्ट के विषय में’ आदि रहा,संस्था के दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया,जिसके विजेता क्रमशः मोहित, अभिषेक, दिव्यांशी, अभिश्री एवं अभिनन्दन मिश्रा रहे lभाग लेने वाले सभी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया l

उपाध्यक्ष अमिता दुबे जी बच्चों को उत्तम भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया l संस्था अध्यक्षा डॉ रमाशंखधर ने बच्चों को अपना आशीर्वचन देकर उनका मनोबल बढ़ाया । विद्या कंडवाल ने बच्चों के साथ मिलकर लुई ब्रेल की फोटो पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे उनके अभिभावक शिक्षक आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महासचिव डॉ शशि प्रभा गुप्ता एवम पीयूष रस्तोगी ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद प्रेषित करा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button