India

कुत्ते से डर कर कूदा फूड डिलीवरी एजेंट,हुई मौत

हैदराबाद में 11 जनवरी को एक पालतू कुत्ते के भौंकने पर डर के चलते एक इमारत की तीसरी मंजिल से कूदने के बाद 23 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय को गंभीर चोटें आईं थी, इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई. चार दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद 23 साल के मोहम्मद रिजवान ने रविवार देर रात निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में अंतिम सांस ली. रिजवान, फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के लिए काम करता था, 11 जनवरी को बंजारा हिल्स में एक अपार्टमेंट लुंबिनी रॉक कैसल बिल्डिंग में पार्सल देने गया था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब उसने एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो एक विदेशी नस्ल का कुत्ता उसकी ओर लपका, रिजवान ने खुद को बचाने की कोशिश करते डरकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया. फ्लैट मालिक शोभना ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन तक ज़िंदगी और मौत से जूझते हुए मोहम्मद रिजवान ने दम तोड़ दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button