StateUttar Pradesh
यूपी में 3 आइएएस का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। चंद्र भूषण सिंह जो जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर थे उन्हें अब अपर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश पद पर तैनात करते हुए परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी के साथ अरविंद मल्लप्पा बंगारी जो कि प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ पर थे उन्हें जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर बनाया गया है वहीं चित्रा वी जो अपर आयुक्त मेरठ मंडल और अपर आयुक्त उद्योग मेरठ मंडल मेरठ है उन्हें प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ बनाया गया है।




