Uttar Pradesh

राधा कृष्ण संग सदस्यों ने खेली फूलो की होली,अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने मनाया होली महोत्सव

मथुरा: संस्था अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा द्वारा रंगोत्सव महोत्सव का आयोजन सोमवार रात 8 बजे ब्रजवासी लैंड्स इन् में किया गया। जिसमें लट्ठमार होली, फूलों की होली, के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजयकांत गर्ग, जीएलए सीएफओ विवेक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वाले, अनुराग मित्तल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, धरीज गोयल, अवधेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात कार्यक्रम के सहयोगीयो को स्मृति चिह्न एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रम की संचालन रही राधा अग्रवाल ने समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारीयो को हर्ष एवं उल्लास के पर्व होली एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व सभी सदस्यों को गुलाल का टीका लगाकर एवं दुपट्टा तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही ब्रजबाँसुरी डांस इंसिटीयूट के नान्हे मुन्ने बच्चो की डांस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया साथ ही जितने वाले सदस्य एवम डांस ग्रुप के बच्चों को उपहार स्वरूप तोफे प्रदान किए गए। ऐसी होली तोहे खिलाऊ दूध छट्टी का याद दिलाऊ सुनले सावरे, होली खेले तो आइयो मोरे गाव रे गाने पर लट्ठमार होली के साथ राधा कृष्ण संग सदस्यों ने जमकर खेली फूलो की होली इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, अतुल बंसल, शुभम बंसल, माधव अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, गौरव गोयल, लक्ष्मी गर्ग, दीप्ती अग्रवाल, अनुराधा मित्तल, मधु अग्रवाल, चीनू जैन, सुरंगना अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, अंकिता गोयल, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button