EducationalState

नेत्रहीन Devshree Bhoyar पीएचडी डिग्री पाकर रच दिया इतिहास,Inspirational Story Of Blind Girl Phd

अगर आपके हौसले मजबूत है तो दुनिया का कोई भी काम ऐसा नही है जो आप नहीं कर सकते हैं।
हम आपको एक ऐसी ही लड़की की कहानी बताने जा रहे है जो जन्म से ही नही देख पाती है,लेकिन हौसले और इरादे इतने मजबूत थे की उसने पीएचडी की डिग्री तक हासिल कर ली है।


अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ है,जिसमे 136 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 308 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री दी गई है। इन सबमें एक छात्रा ऐसी थी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस छात्रा का नाम है देवश्री भोयर
देवश्री भोयर जन्म से ही नही देख पाती हैं,लेकिन पिता और परिवार का सहयोग उन्हे इस मुकाम पर ले आया। गुढियारी की जनता कॉलोनी की देवश्री भोयर को पीएचडी करने के दौरान थीसिस लिखनी होती थी,देख ना पाने के कारण ये काम उनके पिता गोपीचंद भोयर करते थे। पिता ने रात रात भर जागकर बेटी के द्वारा बोले गए थीसिस को खुद लिखा। देवश्री ने पांचवी तक पढ़ाई ब्लाइंड स्कूल से की थी लेकिन उसके बाद की पढ़ाई सामान्य बच्चो के साथ की है। ब्रेल लिपि ना उपलब्ध होने के कारण उनके परिजन उन्हे पढ़कर सुनाते थे और देवश्री उसे याद करती थीं। लोगो के ताने मिलने के बावजूद परिजनों ने देवश्री की पढ़ाई के दौरान खूब मदद की।देवश्री इस समय एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं और अपने इस काम से अब औरों को आइना दिखा दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button