NationalTop In Lucknow

एचडीएफसी बैंक ने स्विगी के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

  • स्विगी पर 10 फीसदी कैशबैक और 1000 से अधिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 5 फीसदी कैशबैक की ऑफर
    ● अन्य प्रमुख फायदों में 3 महीने की मुफ्त स्विगी वन मेंबरशिप और अन्य खर्चों पर 1 फीसदी तक का कैशबैक शामिल है

लखनऊ। एचडीएफसी बैंक,भारत के सबसे बड़े निजी बैंक और स्विगी, भारत के प्रमुख ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म ने आज स्विगी एचडीएफसी बैंक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की। को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, स्विगी का अब तक का पहला कार्ड है, जिसे मास्टरकार्ड के पेमेंट नेटवर्क पर होस्ट किया जाएगा। क्रेडिट कार्ड स्विगी सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर कार्डधारकों को रिवॉर्ड्स और अन्य कई सारी ऑफर्स प्रदान करेगा। यह कार्ड एचडीएफसी बैंक की विश्वसनीय बैंकिंग सर्विसेज के साथ स्विगी के शानदार कस्टमर पर केंद्रित दृष्टिकोण को जोड़ता है, जिसका उद्देश्य इसे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे फायदेमंद कार्ड बनाना है।

यह पार्टनरशि यूजर्स को असाधारण सुविधा और वैल्यू प्रदान करने के लिए स्विगी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्रेडिट कार्ड यूजर्स कई प्रकार के फायदों को अनलॉक करने में सक्षम होंगे, जिसमें स्विगी द्वारा फूड डिस्ट्रीब्यूशन, क्विक कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी, बाहर खाने पीने आदि पर खर्च पर 10 प्रतिशत का कैशबैक शामिल है।

कार्डधारकों को अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, नायका, ओला, उबर, फार्मईज़ी, नेटमेड्स, बुकमायशो और कई अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सहित कई प्लेटफार्मों पर खरीदारी करने पर 5 फीसदी का कैशबैक रिवॉर्ड भी मिलेगा। एडीशनल 5 फीसदी कैशबैक का यह लाभ नाइकी, एचएंडएम, एडिडास, ज़ारा जैसी ब्रांडेड वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा, ग्राहकों को अन्य खर्चों पर 1 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। कार्डधारकों को स्विगी मनी के रूप में कैशबैक मिलेगा जिसका उपयोग विभिन्न ट्रांजेक्शंस के लिए स्विगी में किया जा सकता है।

एक वेलकेम ऑफर के रूप में, कार्डधारकों को 3 महीने की कॉम्लीमेंट्री स्विगी वन मेंबरशिप का आनंद मिलेगा, यह देश का एकमात्र मेंबरशिप प्रोग्राम है जो फूड, ग्रॉसरी, डाइनिंग आउट और पिक-अप और ड्रॉप सर्विसेज पर लाभ प्रदान करता है। रोजमर्रा की खरीदारी पर कैशबैक हासिल करने के अलावा, स्विगी एचडीएफसी कार्डधारक वर्ल्ड टियर मास्टरकार्ड ऑफर्स और फायदों का भी आनंद लेंगे जैसे कि फ्री स्टे और बाहर खाना-पीना, कॉम्लीमेंट्री लॉयल्टी मेंबरशिप और बहुत कुछ, जो यूजर्स के पूरे अनुभव को बढ़ाएगा।

क्रेडिट कार्ड अगले 7-10 दिनों में स्विगी ऐप पर एक तय क्रम में से जारी किया जाएगा, जिसके बाद सभी पात्र ग्राहक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

श्री राहुल बोथरा, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, स्विगी ने कहा कि “ग्राहकों को पूरी तरह से अलग और खास सुविधाएं सुविधा प्रदान करना स्विगी के मूलमंत्र में है। हम मानते हैं कि आधुनिक और आज का ग्राहक काफी प्रयास कर रिवॉर्ड्स, ऑफर्स और कैशबैक प्रोग्राम्स की तलाश करते हैं जो उनके खर्च में वैल्यू जोड़ते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने एचडीएफसी बैंक और मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी में इस सर्वव्यापी को-ब्रांडेंड कार्ड को लॉन्च किया है जो विभिन्न कैटेगरीज में रोजमर्रा की खरीदारी के क्षणों को अधिक फायदेमंद और सुविधाजनक बनाता है।”

श्री पराग राव, कंट्री हेड, पेमेंट बिजनेस, कंज्यूमर फाइनेंस, टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल बैंकिंग, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि ”देश में एक प्रमुख कार्ड जारीकर्ता के रूप में, हम अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार नए, इनोवेटिव और कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस पेश करने का प्रयास करते हैं। फूड और ग्रॉसरी ग्राहक की दैनिक जरूरतों के मूल में हैं, और इस रणनीतिक सहयोग के साथ हम दोनों कैटेगरीज की सुविधा को बेहतरीन वैल्यू के साथ प्रदान कर रहे हैं। कार्डधारक उत्पादों और सर्विसेज की एक सीरीज पर विशेष डील्स और खास सुविधा का आनंद ले सकेंगे। हम कार्ड के खास प्रिविलेजेस का आनंद लेने के लिए अपने ग्राहकों का स्वागत करने और बेस्ट कैटेगरी के फाइनेंशियल सॉल्यूशंस प्रदान करने में अग्रणी बने रहने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

इच्छुक व्यक्ति स्विगी ऐप या एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट से इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्विगीः परिचय
2014 में स्थापित, स्विगी अद्वितीय सुविधा प्रदान करके शहरी ग्राहकों के लिए क्वालिटी ऑफ लाइफ को बढ़ाने की दृष्टि से भारत का अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म है। यह ग्राहकों को सैकड़ों शहरों में 250,000 से अधिक रेस्तरां भागीदारों से जोड़ता है। इसकी इंस्टेंट कॉमर्स ग्रॉसरी सर्विस इंस्टामार्ट 25 से अधिक शहरों में मौजूद है। स्विगी का नया एडिशन, डाइनआउट, यूजर्स को देश भर के 34 शहरों में डाइनिंग आउट और इवेंट जैसी हाई-यूज कैटेगरीज में अनुभव प्रदान करता है। इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज का उपयोग करते हुए, स्विगी परेशानी मुक्त, तेज और विश्वसनीय डिलीवरी अनुभव प्रदान करता है। स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स द्वारा डिलीवर किया गया प्रत्येक ऑर्डर बिजली की तेजी से डिलीवरी, कोई न्यूनतम ऑर्डर मूल्य नहीं, लाइव ऑर्डर ट्रैकिंग और 24/7 कस्टमर सपोर्ट जैसी ग्राहक-केंद्रित सुविधाओं की मेजबानी सुनिश्चित करता है।

#HDFCBank #Swiggy #CoBrandedCreditCard #Launch Hashtag: #CreditCard #Rewards #Cashback #OnlineShopping #SwiggyHDFCBankCard #Partnership #Innovation #CustomerExperience #Convenience #FinancialServices #Technology #DigitalBanking

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button