डेंगू और मलेरिया रोकथाम अभियान के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लखनऊ।नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर द्वारा फैमिली हेल्थ इंडिया के तत्वाधान में संचालित एम्बेड परियोजना के सहयोग से डेंगू ,मलेरिया उन्मूलन अभियान में सुबह की गतिविधि में समुदाय के लोगो को रोकथाम,बचाव व उपचार के लिए जागरूक करते हुए बताया कि अपने घर के आस पास कहीं भी पानी जमा नही होने दें, जैसे कूलर,फ्रिज के ट्रे ,गमले, टायर इत्यादि और बचाव के लिए पूरे आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करे ,बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य करवाए, क्योंकि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। 24 घंटे से ज्यादा बुखार आने पर, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच और उपचार अवश्य कराएं।

डेंगू प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 12 इंदिरा नगर के लॉर्ड बुद्धा पार्क नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर की स्वास्थ्य टीम द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 80 मरीज देखे गए जिसमें से 40 बुखार के मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई, और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इन्दिरा नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिलीप भार्गव, फार्मासिस्ट अनिल चौधरी, लैब टेक्नीशियन महेश प्रसाद, मलेरिया इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा,एंबेड से बी.सी.सी. एफ.शालिनी,हेमलता ,आशा व नगर निगम की टीम उपस्थित थे।
#CommunityHealth #DenguePrevention #MalariaAwareness #HealthCamp #IndiraNagar #HealthcareServices #Fever #MosquitoNet #FamilyHealthIndia #WaterStagnation #HealthAwareness #PreventDengue #PreventMalaria




