2024 नया इतिहास रचेगा और रिकार्ड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे -डॉ अनिल कुमार जैन

लखनऊ । शहर के जाने माने राष्ट्रभक्त एवम समाजसेवी डॉक्टर अनिल कुमार जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही लोक सभा चुनाव भी नजीदक आ रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने, सभी राज्यों में भाजपा को जिताने और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधान मंत्री बनाने के लिए हमसे जो भी होगा हमे करना होगा।

बुधवार को देवा रोड चिनहट में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहाकि मुफ्त चीजें मतदान करने वाली आबादी को अल्पकालिक लाभ, राहत, आय की ओर तर्कसंगत बनाती है और दीर्घकालिक लाभ की अनदेखी करती है। विपक्षी पार्टियां मुफ्त रेवड़ी बांट कर लोगों को भ्रमित कर रही है। ये पार्टियां देश के विकास में योगदान न देकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं। जबकि केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी सरकार ने काफी सराहनीय कार्य किया है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 नया इतिहास रचेगा और रिकार्ड बहुमत के साथ एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

यहां आपको बताना चाहेंगे की डॉ अनिल कुमार जैन कैरियर मेडिकल कॉलेज लखनऊ के मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवम प्रोफेसर हैं। हृदय रोग,मानसिक रोग,न्यूरो एवम नशा उन्मूलन विशेषज्ञ के रूप में विख्यात हैं। कई लोग बताते हैं की डॉक्टर अनिल कुमार जैन कम शुल्क की दवाएं लिखते हैं ताकि मरीज या मरीज के परिजन को दिक्कत न हो
#Patriot #SocialWorker #DrAnilKumarJain #Election #ElectionCommission #AssemblyElections #LokSabhaElections #BJP #NarendraModi #Freebies #OppositionParties #Development #COVID19Pandemic #PrimeMinisterNarendraModi #History




