NationalTop In Lucknow

तनाएरा ने लखनऊ में लॉन्च किया तीसरा स्टोर

लखनऊ में तनाएरा के पहले मॉल स्टोर में भारतीय कारीगरी का बेहतरीन अनुभव पाएं

लखनऊ: टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने लखनऊ में तीसरे और राज्य के सातवें स्टोर के लॉन्च केे साथ उत्तर प्रदेश में अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार कर लिया है। 1100वर्ग फीट में फैला यह स्टोर दूसरी मंज़िल, फिनिक्स पलासियो मॉल में स्थित है, जिसका उद्घाटन तनाएरा के सीईओ श्री अम्बुज नारायण की मौजूदगी में हुआ।
हस्तनिर्मित परिधानों की शानदार रेंज के साथ तनाएरा का यह नया स्टोर टेक्सटाईल प्रेमियों के लिए सांस्कृतिक हब के रूप में शहर की पहचान को और अधिक मजबूत बनाएगा। एथनिक परिधानों के पारखियों को भारतीय बुनाई के खजाने का अनुभव प्रदान करते हुए तनाएरा भारत की बुनाई की कारीगरी को एक ही छत के नीचे लेकर आती है। पारदर्शिता और डिज़ाइनों के साथ तनाएरा की हर बुनाई भारत की समृद्ध हैण्डलूम परम्परा एवं बेजोड़ कारीगरी की कहानी बयां करती है।


स्टोर में क्लासिक जैसे बनारसी, कांजीवरम, चंदेरी, माहेश्वरी, जामदानी और टसर को शानदार रंगों एवं डिज़ाइनों में पेश किया गया है। शो में हाथ से बुनी साड़ियों, कुर्ता, कुर्ता सेट, लहंगा, रेडी टू वियर ब्लाउज़, का बेहतरीन कलेक्शन है। खासतौर पर आगामी गर्मियों के सीज़न के लिए तैयार किया गया यह कलेक्शन शहर की महिलाओं को खरीददारी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा।
लॉन्च के अवसर पर तनाएरा के सीईओ श्री अम्बुज नारायण ने कहा, ‘‘लखनऊ में अपने पहले मॉल स्टोर की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारे इस नए स्टोर में साड़ियों, सूट, ट्राउज़र्स, लहंगा, ब्लाउज़ की व्यापक रेंज शामिल हैं, जो हर वर्ग की महिलाओं को खरीददारी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी। यह स्टोर हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि हम उपभोक्ताओं की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करते हुए अपनी मौजूदगी का विस्तार जारी रखे हुए हैं। अपने नए कलेक्शन के साथ हम उपभोक्ताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं, यहां वे ऐसे परफेक्ट पीस खरीद सकते हैं जो उनके स्टाइल और पर्सनेलिटी के साथ खूब जंचेंगे और हमारी प्रमाणित बुनाई के साथ भव्यता, कारीगरी का सदाबहार अनुभव पा सकेंगे।’’

#Tata #Taniera #Launch #Lucknow #Textile #Fashion #EthnicWear #IndianFashion #Handloom #TraditionalWear #Shopping #LaunchEvent #TanieraStore #CEOSpeech #Offer #GoldCoinOffer #Lucknow, #Tata, #Taniera, #StoreLaunch, #Textile, #Fashion, #EthnicWear, #Handloom, #TraditionalWear, #IndianFashion, #Shopping, #CEOSpeech, #LaunchEvent, #Offer, #GoldCoinOffer Lucknow, Tata, Taniera, StoreLaunch, Textile, Fashion, EthnicWear, Handloom, TraditionalWear, IndianFashion, Shopping, CEOSpeech, LaunchEvent, Offer, GoldCoinOffer

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button