IndiaNationalStateTop In LucknowUttar Pradesh

टीएचडीसीआईएल और टुस्को लिमिटेड ने युपिनेडा के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य समारोहिका आयोजित की

टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश द्वारा टुस्को लिमिटेड, लखनऊ ने युपिनेडा के साथ संयुक्त रूप से 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । युपिनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला(IAS) द्वारा ध्वजा रोहण एवं राष्ट्र गांन के साथ इस विशेष दिन को गौरविन्त करते हुए, टुस्को लिमिटेड, लखनऊ के मनोज सरदाना (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) ने अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को फ्लैग बैच वितरण किया l मनोज सरदाना (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के निरक्षण मे “78वाँ स्वतंत्रता दिवस ” पर टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश के शैलेन्‍द्र सिंह निदेशक (कार्मिक) और अतिरिक्त प्रभार- निदेशक(वित्त) जी के भाषण प्रसारित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी l इस में उन्होंने हाइड्रो एनर्जी, सोलर, विंड, थर्मल एनर्जी के विषय पर व्याख्यान कर संचालित योजनाओं को बढ़ावा देते हुए बिजली के सही उपयोग करने और पर्यावरण सुरक्षा के विषय पर पक्ष रखकर उसे संरक्षित करने की भी बात कही l

टुस्को लिमिटेड, लखनऊ के मनोज सरदाना (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के द्वारा टुस्को लिमिटेड की उपलब्धियों को साँझा करते हुए अवगत कराया कि के उत्तर प्रदेश के जनपद झासी, ललितपुर और चित्रकूट में कुल 2000 मेगा वाट के सोलर पॉवर पार्क बांध / जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट्स एवं जनपद सोनभद्र में पम्प स्टोरेज प्लांट (PSP) को विकसित किए जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही हैl
इस अवसर पर मनोज सरदाना , आनंद प्रकाश वाजपेयी (सहायक महाप्रबंधक-वित्त), चक्रधर रतौरी ( वरिष्ठ वित्त प्रबंधक) सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया l
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन का समापन मिष्ठान वितरण कर सबको बधाई देते हुए किया गया l इस कार्यक्रम का संचालित शशांक लाल (वरिष्ठ मानव संसाधन और प्रशासन) के नेतृत्व में माधुरी यादव , तृप्ति सिंह, रवि पाण्डेय, रामकिशोर कनौजिया एवं अजीत कुमार द्वारा सफलता पूर्वक किया गया l

#THDCIL #TuscoLimited #UPINEDA #IndependenceDay #RenewableEnergy #HydroEnergy #SolarPower #WindEnergy #ThermalEnergy #EnvironmentalProtection #THDCIL #TuscoLimited #IndependenceDay #RenewableEnergy #SolarPower #EnergyInnovation #SustainableDevelopment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button