IndiaNationalStateTop In LucknowUttar Pradesh

लखनऊ के अवधेश कुमार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार हेतु किया गया चयनित

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज के अवधेश कुमार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार हेतु किया गया चयनित किया गया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले हाथो किया जाएगा।

अवधेश को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

उत्तर प्रदेश के एक और युवा अवधेश कुमार को भारत सरकार द्वारा युवाओं का सर्वोपरि पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से पुरष्कृत करने हेतु चयनित किया गया, जोकि एक गौरव का विषय है, पुनः एक युवा ने उत्तर प्रदेश व राजधानी लखनऊ का नाम रोशन किया।अवधेश कुमार ग्राम- गणेश खेड़ा, विकास खंड- मोहनलालगंज, जनपद-लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। जोकि विगत कई वर्षों से समाजसेवी के रूप में समाज हित के कार्यों को अंजाम दे रहे है।

राष्ट्रहित व समाज हित में किये गए कार्यों हेतु उन्हें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2019-20 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इस पुरस्कार से लखनऊ के युवाओं में खुशी की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार ने बताया कि उहोंने 2015 में राष्ट्रहित व समाज के लिए बेहतर कार्य करने की शुरुआत नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ के तत्कालीन जिला युवा समन्वयक सूर्य प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की थी, उनके मार्गदर्शन से सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित हुआ। नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा पंचायत स्तर, विकास खण्ड स्तर व जिले स्तर पर कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारियां सौपी गयी 2016 से राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराज्यीय,जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों में लीडरशिप की भूमिका व राष्ट्रीय एकता शिविरों ,महाराष्ट्र, मणिपुर,मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया था।अवधेश विगत 7 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से जिला प्रशासन व गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से समाज की सेवा कर रहे है। इन सात वर्षों में आमजनमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, युवाओं को व्यायाम, योग व खेल में प्रतिभाग कराकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा जारूकता, कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, जीवन कौशल, कौशल विकास, युवाओं व महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, बाल संरक्षण जागरूकता, बाल अधिकार जागरूकता व समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल वैश्यावृत्ति, बाल यौन शोषण, भूर्ण हत्या इत्यादि सामाजिक मुद्दों पर बच्चों , युवाओं, महिलाओं व आम जन मानस को जागरूक करने के सराहनीय कार्य किये है। सामाजिक मुद्दों व आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण करने व करवाने हेतु विभिन्न हितधारकों व विभागों से समन्वयक स्थापित किया हैं। इन्हें पहले भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी लखनऊ,व तमाम स्वैक्षिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।वर्तमान में अवधेश जन शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में बुनियादी व्यासायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करा कर युवाओं, युवतियों व महिलाओं को कौशल प्राप्त कर रोजगार सृजन करने में अहम भूमिका का निर्वाहन कर रहे है।अवधेश ने अपने सभी शुभचिंतक व मार्गदर्शन करने वाले महानुभवों का ह्रदय से धन्यवाद दिया है और सभी से आशीर्वाद की कामना की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button