कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है लेकिन यहां पर तो छप्पर की जगह नोटों की बरसात हो गई है। 40 साल तक लॉटरी टिकट खरीदने वाले बुजुर्ग को कभी भी कुछ नहीं मिला लेकिन अब जब उसकी लॉटरी लगी तो ऐसी लगी मानो कुबेर खुद उसके पास आ गए See Video
पंजाब के डेरा बस्सी के नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप में एक 88 साल के महंत द्वारका दास की 5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। लोहड़ी बंपर का पहला इनाम उन्हें मिला है। लॉटरी निकलने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल है और लड्डू बांटे जा रहे हैं। महंत द्वारका दास ने अपने पोते को पैसे देकर जीरकपुर से लोहड़ी बंपर का टिकट खरीदवाया था