Top In Lucknow

भूकंप के बाद लखनऊ में गिरी इमारत,बचाव कार्य जारी

लखनऊ। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज दोपहर में तकरीबन 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप का केंद्र नेपाल था। भूकंप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं । बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में हजरतगंज इलाके के वजीर हसन रोड पर भूकंप के बाद एक इमारत गिर गई जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका बताई जा रही है । मौके पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड मौजूद है एवं राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


जेसीबी घटनास्थल पर मौजूद मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफ़सरों से फ़ोन पर वार्ता कर पूरी जानकारी ली है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुँच चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button