Top In Lucknow

कैंसर विशेषज्ञ डॉ० एन ए सिद्दीकी ने किया ध्वजारोहण


लखनऊ : गणतंत्र दिवस के मौके पर नबील कैंसर केयर सेंटर,खुर्रमनगर में ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण सेंटर के निदेशक एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ एन ए सिद्दीकी ने किया! इस मौके पर गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी के साथ साथ कैंसर से सम्बंधित बातें भी बताई गई! डॉ सिद्दीकी ने मौजूद लोंगो से कहा कि हमें अपने समाज अपने देश को कैंसर जैसे रोग से बचने के लिए जागरूक करने की जरुरत है! धूम्रपान, शराब और तम्बाकू के सेवन से बचने के सलाह दी! अपने देश में एकता अखंडता बनाये रखने की अपील की! ध्वजरोहण में नबील कैंसर केयर सेंटर के रोहित श्रीवास्तव, शफीक अहमद,प्रवीण कुमार सिंह,सद्दाम हुसैन,प्रभात पांडेय और अहसान बारकी आदि लोग उपस्थित रहे,झंडा रोहण के बाद लोंगो को मिठाई वितरित की गई! देश के प्रशिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ एन ए सिद्दीकी द्वारा ही टेढ़ी पुलिया,रिंग रोड स्थित अवध हॉस्पिटल-मल्टीस्पेशियलटी मेडिकल सेंटर में भी ध्वजारोहण किया गया! यहाँ पर हॉस्पिटल के निदेशक श्री केके मिश्रा एवं डॉ प्रदीप गोस्वामी ने मुख्य अतिथि  डॉ एन ए सिद्दीकी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ नसीम अहमद ने माला पहनकर आशीर्वाद प्राप्त किया! तत्पश्चात डॉ० एनएसिद्दीकी द्वारा हॉस्पिटल में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान हुआ और मिठाई एवं जलपान का वितरण किया गया! अवध हॉस्पिटल में ध्वजारोहण में प्रतीक्षा गोश्वामी,डॉ फरियाज़,जीतेन्द्र गोस्वामी,बिंदु,मंजू,अंकिता,शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button