National
असम में बाल विवाह करने वालों पर एक्शन जारी,दो हजार से ज्यादा गिरफ्तार,कार्रवाई जारी

असम राज्य में बाल विवाह को लेकर चल रहे एक्शन के बीच पिछले 24 घंटों में कुल 4074 एफ आई आर दर्ज हुई थी । शुक्रवार 3 फरवरी से जारी कार्रवाई में शनिवार तक 2258 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा 3 फरवरी से बाल विवाह को राज्य से पूरी तरह से हटाने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं।




