Top In Lucknow

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाएंगे यूपी बलरामपुर के रक्त योद्धा आलोक अग्रवाल

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाएंगे बलरामपुर जनपद के सुविख्यात रक्त योद्धा आलोक अग्रवाल

बलरामपुर, जनपद के चर्चित एवं सुविख्यात रक्त योद्धा आलोक अग्रवाल को आगामी 11 एवं 12 मार्च 2023 को बीकानेर, राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उन्हें समाजसेवियों के लिए होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें उक्त सम्मान एक भव्य समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में लगभग पचास से अधिक देशों व भारत के सभी जिलों के प्रतिनिधियों के सानिध्य में दिया जाएगा। राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर व एक हाथ गंवाने वाले देशभक्त योद्धा राम सुख जी द्वारा दिया जाएगा। उन्हें इस संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के कोर्डिनेटर पड़ की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है, जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं।

आलोक अग्रवाल मूल रूप से बलरामपुर नगर के निवासी हैं और स्वयं एक व्यवसायी हैं। समाजसेवा एवं विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारी आलोक विगत लगभग 6 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में वृहद रूप से कार्य कर रहे हैं। अब तक विभिन्न शिविरों एवं अलग अलग शहरों, क्षेत्रों की एकल डिमांड को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग व माध्यम से 2000 से अधिक यूनिट रक्तदान करवा चुके हैं एवं विभिन्न लोगों व संस्थाओं से इसके लिए अनेकों बार सम्मानित भी किए जा चुके हैं। स्वयं अब तक 26 बार रक्तदान कर चुके आलोक को वर्ड रिकॉर्ड ऑफ लंदन जैसी संस्था द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

अभी जल्द ही निफा संस्था द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश में रक्तदान मुहिम हेतु प्रदेश स्तरीय समिति में भी पदाधिकारी बनाया गया है एवं उनको रक्तदान हेतु 26 व 27 मार्च को करनाल में आयोजित हो रहे समारोह में सम्मानित भी किया जा रहा है। लायंस क्लब जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के प्रदेश में ब्लड डोनेशन के चेयरमैन, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा एवं राष्ट्रीय स्तर पर ब्लड डोनेशन चेयरमैन जैसे पदों पर भी कार्य कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं तथा उनके सद्प्रयासों की सराहना करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की भी मंगलकामनाएं की गई हैं।

आलोक अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button