ट्विटर पोस्ट या लाइक के कारण आपके साथ हुआ दुर्व्यवहार,तो मुकदमा लड़ने का पैसा ट्विटर एक्स देगी

सोशल मीडिया के दौर में ट्विटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो विचार व्यक्त करने का बेहतर माध्यम माना जाता है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क हैं। एलन मस्क के एलानो की खबरें अक्सर ही मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन ये आज की खबर बड़ी शानदार और जानदार है इसलिए पूरी देखिएगा तभी आप भी इसका फायदा उठा सकेंगे। एलन मस्क लगातार अपनी घोषणाओं से चौकातें रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अपने यूजर्स के पक्ष में एक नया धमाका किया है ।
ट्विटर को लगभग हर डिपार्टमेंट इस्तेमाल करता है अपनी सूचनाएं आम जनमानस या खास लोगो को पहुंचाने के लिए। ट्विटर के मालिक एलन मस्क है। इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को एलन मस्क ने पिछले साल खरीदा था। एलन मस्क ने पहले तो ट्विटर पर वेरिफाइड बैज के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया। और अब अभी कुछ ही दिनों पहले ट्विटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया। यानी अब हम एलन मस्क को एक्स के मालिक के तौर पर जानेंगे। आपको बता दें कि 24 जुलाई को ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर अपने प्लेटफार्म का नाम और लोगो बदल दिया है अब ट्विटर को एक्स के नाम से जाना जाता है वहीं कंपनी ने ब्लूबर्ड यानी कि जो नीली चिड़िया का सिंबल रहता था उसको भी हटा दिया है अब बर्ड की जगह ब्लैक बैकग्राउंड में एक्स का निशान दिखाई देता है यह परिवर्तन मस्क के प्लेटफार्म के स्वामित्व के तहत व्यापक रीब्रांडिंग प्रयास का हिस्सा था।
टि्वटर यानी एक्स पर अब आप बेझिझक कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं अगर आपका एंपलॉयर इस पर आपसे गलत व्यवहार करता है तो एलन मस्क आपकी मदद करेंगे मस्क ने खुद ट्वीट करके यह बात कही है।
उन्होंने कहा है कि इस प्लेटफार्म पर पोस्ट करने या लाइक से किसी के साथ उनका एंप्लॉयर यूज़र के साथ अमान्य व्यवहार करता है तो उसको कानूनी लड़ाई का पूरा खर्चा उनकी कंपनी उठाएगी,और इस खर्चे की कोई लिमिट नही होगी। ट्वीट में लिखा है की यदि आपको कोई परेशानी है तो कृपया हमे बताएं।
एलन का कहना है की अगर किसी पोस्ट की वजह से आपके नियोक्ता ने कोई अनुचित व्यवहार किया है तो आप के मुकदमे का खर्चा हम उठाएंगे हमारी कंपनी लोगों की तरफ से मुकदमे करेगी इसमें चाहे जितना खर्चा आए। एलन मस्क के इस ट्वीट को लाखो बार देखा गया है और लगातार देखा जा रहा है साथ ही कई हजार बार इसे रिट्वीट किया गया है। अब इस घोषणा में कितनी सच्चाई है ये बताना तो मुश्किल है। किन देशों के किन राज्यो के लोगो के लिए ये घोषणा हुई है इसका ट्वीट में कोई जिक्र नहीं है। ट्वीट के बाद ही कई लोगो ने तो अपनी समस्या बताना शुरू कर दिया है। बहरहाल एक्स यूजर्स को यह घोषणा काफी पसंद आ रही है
खैर आपके साथ आपकी एंप्लॉयर कंपनी ने ट्वीट को लेकर कोई गलत व्यवहार किया हो तो आप एलन मस्क के एक्स से मदद मांग सकते हैं। अब आपकी कितनी मदद होगी ये तो एलन मस्क और उनका एक्स ही जानेगा




