मदुरई रट्रेन डिब्बे में आग लगने से नौ यात्रियों की मृत्यु,50 से अधिक लोग घायल

मदुरई रेलवे स्थल पर आग से रेल दुर्घटना में 9 यात्री उत्तर प्रदेश से जा रहे थे, 50 से अधिक घायल
मदुरई रेलवे स्थल के पास सुबह के समय एक खड़ी ट्रेन डिब्बे में आग लगने से नौ यात्रियों की मृत्यु हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए,
Ani News एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी रेलवे ने इस घटना के पीड़ित मृतकों के परिवार के लिए 10 लाख रुपये राशि की घोषणा की है
जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को ट्रेन संख्या 16730, पुनालूर-मदुरई एक्सप्रेस ने नागरकोइल जंक्शन पर “प्राइवेट पार्टी कोच” को जोड़ दिया था, जिसने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा की शुरुआत की थी और आज सुबह 3.47 बजे मदुरई पहुंची थी।
दक्षिण रेलवे के बयान के अनुसार मदुरई में “पार्टी कोच” को अलग किया गया था और उसे मदुरई स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया था, जहां सुबह 5.15 बजे आग लग गई।
दक्षिणी रेलवे के अनुसार, आग का कारण “गैर क़ानूनी तरीके गैस सिलेंडर का इस्तेमाल” था।
जिला कलेक्टर मधुरई संगीथा के मुताबिक”आज सुबह 5:30 बजे मदुरई रेलवे स्थल पर एक कोच में आग लग गई… वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे,” “आज सुबह जब वे कॉफ़ी बनाने की कोशिश कर रहे थे और गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो एक सिलेंडर विस्फोट हुआ। कुल 55 लोग बचाए गए और अब तक हमने नौ शव पाए… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,
दक्षिणी रेलवे के मुख्य संवाद अधिकारी बी गुगनेशन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 5.15 बजे मदुरई यार्ड में एक निजी पार्टी कोच में आग थी जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड 5.45 पर आ चुकी थी और आग 7.15 बजे तक बुझा दी गई थी। किसी और कोच को कोई क्षति नहीं पहुंची।
रेलवे के अनुसार, “निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को गैर क़ानूनी तरीके से लाए थे और इसी की वजह से आग भड़की। कई यात्री आग लगी देखकर कर कोच से बाहर आ गए और कुछ यात्री प्लेटफ़ॉर्म पर ही उतर गए थे।”
“पार्टी कोच” को कल ट्रेन संख्या 16824, कोल्लम-चेन्नई एगमोर आनंतपुरी एक्सप्रेस से चेन्नई लौटने के लिए निर्धारित किया गया था और फिर वहां से लखनऊ लौटने वाली थी।
रेलवे के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करके पार्टी कोच बुक कर सकता है। उन्हें गैस सिलेंडर जैसे किसी ज्वलनशील सामग्री को ले जाने की अनुमति नहीं है। कोच का केवल परिवहन के उद्देश्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए।
डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम), अतिरिक्त डिविजनल रेलवे मैनेजर (एडीआरएम) और अन्य डिविजनल अधिकारियों जैसे कई वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे हैं।
- #मदुरईरेलवे
- #रेलदुर्घटना
- #आगसेरेलदुर्घटना
- #यात्रीदुर्घटना
- #मदुरई
- #दक्षिणीरेलवे
- #घायलयात्री
- #सुरक्षा
- #रेस्क्यूऑपरेशन
- #आगसंकट
- #TrainAccident
- #MaduraiRailway
- #TrainAccident
- #RailDisaster
- #FireTragedy
- #PassengerSafety
- #Madurai
- #SouthernRailway
- #InjuredPassengers
- #SafetyMeasures
- #RescueEfforts
- #FireEmergency
- #RailwayAccident
- #TrainFireAccident
- #PassengerTragedy
- #Madurai
- #SouthernRailway
- #InjuredPassengers
- #Safety
- #RescueOperation
- #FireEmergency
- #RailwayDisaster
- #FireAccident
- #PassengerTragedy
- #Madurai
- #SouthernRailway
- #InjuredPassengers
- #Safety
- #RescueOperation
- #FireEmergency




