Top In Lucknow

कृष्ण जन्माष्टमी के महा महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है ।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन में गुरुवार 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महा महोत्सव मनाया जाएगा। इस महामहोत्सव में आपके पूरे परिवार के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। ये जानकारी राजधानी में निजी होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस में श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने दी।

मंदिर अध्यक्ष जी के अनुसार 6 सितंबर को आप घर में जन्माष्टमी मनाए और सात सितंबर गुरुवार को पूरे परिवार सहित सुशांत गोल्फ सिटी के श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन में महामहोत्सव के साक्षी बने। इस प्रेस कान्फ्रेस में मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन फेस्टिवल लाल बहादुर यादव, एवम उपाध्यक्ष मधुस्मिता प्रभु,दीनदयाल प्रभु उपस्थित रहे

इस महामहोत्सव में यूपी सरकार के कई मंत्री,पूर्व मंत्री, उद्योगों के प्रबंधक एवम कई गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button