CulturalEducationalTop In Lucknow

भारत विकास परिषद् इंदिरा नगर शाखा ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया

रानी लक्ष्मीबाई स्कूल सी ब्लॉक इंदिरा नगर ने बाजी मारी और बनी प्रथम विजेता।

लखनऊ।सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के संकल्प सूत्रों को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद् इंदिरा नगर शाखा, लखनऊ अवध प्रान्त (उत्तर मध्य रीजन–2) ने आज 2 अक्तूबर को फैजाबाद रोड स्थित रजत कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट परिसर में लोकगीतों, हिंदी गीतों और संस्कृत गीतों की श्रृंखला सहित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के साथ हुआ, तत्पश्चात शाखा की वरिष्ठ सदस्या मिथलेश सहगल ने भारत विकास परिषद् के बारे में जानकारी दी
समूह गान प्रतियोगिता की प्रांतीय संयोजिका रीना सक्सेना ने बताया कि समूह गान प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया टीमों का नाम नदियों के नाम पर रखा गया था प्रथम टीम गंगा से क्रमशः सिंधु, कृष्णा, नर्मदा, यमुना, गोदावरी, व्यास, गोमती और नवीं टीम सरयू।
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम रही रानी लक्ष्मी बाई स्कूल सी ब्लॉक इंदिरा नगर,
दूसरे स्थान पर रानी लक्ष्मी बाई सेक्टर 14 इंदिरा नगर और तीसरे स्थान पर अयोध्या सिंह मेमोरियल स्कूल चिनहट ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के परिणाम बताने के लिए तीन जजों की टीम का गठन किया गया था इनमे डॉ पूनम श्रीवास्तव, संगीतज्ञ जो संगीत कला संस्थान लखनऊ की निदेशिका भी हैं, सरोज दूरदर्शन और आकाशवाणी कलाकार सरोज तथा डॉ अंजू भारती, भाषा विज्ञानी, संगीतज्ञ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के बिपिन कांत, प्रमिल द्विवेदी, नीरू द्विवेदी, शाखा की सचिव सरिता शर्मा, जे बी खरे, सुधा सिंह, डॉ महेश गुप्ता अध्यक्ष इंदिरा नगर शाखा, देवेन्द्र स्वरूप शुक्ल, पुष्पांजलि त्रिपाठी, रितु त्रिगुणायत, श्याम सुंदर तनेजा, सत्य प्रकाश शर्मा , मिथिलेश सहगल, मदन लाल अग्रवाल, दिनेश कुमार गुप्ता,कंचन अग्रवाल प्रांतीय महिला अध्यक्ष,सहित अनेक प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#IndiraNagar #GroupSongCompetition #RaniLaxmiBaiSchool #FaizabadRoad #Lokgit #HindiSongs #SanskritSongs #CompetitionWinners #EventJudges #IndiaDevelopmentCouncil #EventParticipants

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button