
लखनऊ। केरला टूरिज्म 2024 में नई ऊँचाइयाँ छूने को तैयार है। इस कड़ी में इसने आज राजधानी में नये-नये प्रोडक्ट्स पेश करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया और ट्रैवर पार्टनर मीट का आयोजन किया गया। नये प्रोडक्ट में शामिल हेली टूरिज्म घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिये केरला टूरिज्म के आक्रामक अभियान के तहत राज्य के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ेगा। इस मौके पर मौजूद पर्यटन सूचना अधिकारी सजेश जे ने बताया कि हेली टूरिज्म की ब्रांडिंग स्काय एस्कैप्स के नाम से की गई है। इ

योजना तीन दशक पहले राज्य में दिखे हाउसबोट्स की तर्ज पर एक गेम चेंजर के रूप में बनाई गई है। यह भारत और विदेशों से पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि केरल देश का पहला राज्य बन चुका है, जोकि पर्यटन के लिये हेली टूरिज्म की एक विस्तृत नीति लेकर आया है। हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाताओं के ट्रैवेल पैकेजेस का विवरण देने वाली एक माइक्रो साइट बनाई गई है। एक ही दौरे में विभिन्न जगहों पर जाने की योजना बना रहे पर्यटकों को इस पहल से काफी मदद मिलेगी। इस तरह केरल पर्यटन का एक इंटर कनेक्टेड हॉटस्पॉट बनेगा। उन्होंने बताया कि 14 से 17 मार्च तक इडुक्की के वागामोन में इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल, 29 से 31 मार्च तक वारकला में इंटरनेशनल सर्र्फिंंग फेस्टिवल, 26 से 28 अप्रैल तक मननथावाडी, वायनाड के प्रियदर्शिनी चाय बागान में मेगा माउंटेन बाइकिंग इवेंट, एमटीबी केरला 2024 और 25 से 28 जुलाई तक कोझिकोड के कोडेनचेरी में द मलाबार रिवर फेस्टिवल 2024 का आयोजन होगा।
KeralaTourism #HeliTourism #SkyEscapes #TravelPackages #InternationalFestivals #ParaglidingFestival #SurfingFestival #MountainBikingEvent #MTB #Kerala2024 #MalabarRiverFestival2024 #TravelGoals #TourismPolicy #ConnectedHotspots #CulturalPrograms #NewProducts #TravelPartnerMeet #DestinationKerala
Kerala, Tourism, Heli Tourism, Cultural Programs, Travel Packages, Travel Partner Meet, Sky Escapes, Branding, SkyEscape, Houseboats, Game Changer, Travelers, Microsite, Heliicopter Service Providers, Travel Goals, International Paragliding Festival, International Surfing Festival, Mega Mountain Biking Event, MTB Kerala 2024, Malabar River Festival 2024, Idukki, Vagamon, Varkala, Mannathavadi, Wayanad, Priyadarshini Tea Gardens, Events, March, April, July, Kodenchery, Kochi, Kerala2024, New Heights, Connected Hotspots, Tourism Policy, Domestic Tourists, Foreign Tourists, Travel Trends.


