राज्य संसाधन केंद्र, उ.प्र. द्वारा प्रौढ़ शिक्षा पर आधारित प्रशिक्षण का आयोजन

लखनऊ। राज्य संसाधन केन्द्र, उ.प्र. – इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद लखनऊ नगर निगम के दो वार्ड यथा लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड एवं 37 गोमती नगर वार्ड ( जुगौली) में दो परम्परागत साक्षरता केन्द्रों के सफल संचालन हेतु प्रेरकों को प्रौढ़ शिक्षा पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राज्य संसाधन केन्द्र की निदेशक सन्ध्या तिवारी जी के निर्देशन एवं सदस्या लक्ष्मी कौल जी के नेतृत्व में किया गया।
इन दोनों साक्षरता केन्द्रों का शुभारम्भ 8 सितम्बर, 2024 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (आईएलडी) के अवसर पर किया जाना है और ये साक्षरता केन्द्र छः माह की अवधि के लिए संचालित किए जाएंगे, जिसमें 20-20 असाक्षर महिलाओं व पुरुषों को नई किरन प्रवेशिका के माध्यम से साक्षर किया जाएगा।

राज्य संसाधन केन्द्र, उ. प्र. के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह एवं प्रोग्राम फैसिलिटेटर नवीन कुमार द्वारा प्रेरकों को केन्द्र पर असाक्षर लाभार्थियों को सुचारू रूप पठन-पाठन कराने हेतु साक्षरता मानकों के अनुरूप पढ़ना, लिखना, गणित एवं प्रौढ़ शिक्षा पर आधारित नई किरण प्रवेशिका के पाठों को क्रमवार तरीके से पढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड प्रेरक स्तुति श्रीवास्तव एवं 37 गोमती नगर वार्ड ( जुगौली) प्रेरक अमृता सिंह द्वारा साक्षरता केन्द्र का संचालन करते हुए लाभार्थियों को पठन-पाठन एवं शिक्षण कार्य छ: माह की आवधि में कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के उपरांत प्रेरकों को लाभार्थियों के सापेक्ष पठन-पाठन समाग्री के अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता, चुनावी साक्षरता, विधिक साक्षरता, आपदा प्रबंधन एवं 30-30 प्रतियाँ प्रोटोटाइप पुस्तकें भी प्रदान की गई, जिससे असाक्षर लाभार्थियों को नियमित पठन-पाठन के अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान की जाएं।
#AdultEducation #LiteracyTraining #IndiaLiteracyBoard




