CulturalEntertainmentIndiaNationalStateTop In LucknowUttar Pradesh

लुलु मॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम का पर्व

लखनऊ| लखनऊ के लुलु मॉल में केरल के सुप्रसिद्ध त्योहार ओणम को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओणम त्यौहार राजा महाबली की समृद्धि और उदारता की याद में मनाया जाता है। ओणम त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए खास तौर पर केरल से आए कलाकारों ने लुलु मॉल में मोहिनीअट्टम, कलारीपयट्टू एवं पुली कली जैसे मनमोहक नृत्यों का आयोजन किया गया। जिसको देखने के बाद जनता मंत्रमुग्ध हो गई। ओणम के पर्व को और खास बनाने के लिए पोकलम कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमे विजताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए ।

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा लुलु मॉल ने इस बार ओणम के त्योहार को खास बनाने के लिए केरल से आए कलाकारो की प्रस्तुति कराई जिससे लखनवासी ओणम के त्योहार को जीवंत होते हुए देख सके। उन्होंने सभी को ओणम पर्व की बधाई देते हुए कहा कि लुलु मॉल त्योहारों के इस सीजन में ग्राहकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। केरल के सुप्रसिद्ध त्योहार ओणम की तरह ही आगे भी हर त्योहार को पूरी लगन से मनाएगा। और ग्राहकों के हित का ध्यान रखेगा |

#LuluMall #OnamCelebration #KeralaFestival #Mohiniyattam #Kalaripayattu #Pulikali #PookalamCompetition #LucknowEvents #CulturalFest #OnamInLucknow

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button