Top In Lucknow
लखनऊ के स्कूल संचालकों के लिए जरूरी खबर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 8 जनवरी को जिलाधिकारी के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आज यह बताया गया है कि कक्षा 12 के विद्यार्थी जिनके प्रैक्टिकल एग्जाम हैं उनके लिए बैच अनुसार विद्यालय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक खोले जा सकते हैं।

ऐसे में विद्यालय प्रबंधकों के लिए यह काफी राहत भरी खबर है जिससे प्रैक्टिकल एग्जाम सुचारू रूप से समय पर चल सकेंगे। गौरतलब है की बारहवीं के प्रैक्टिकल एग्जाम भी शुरू हो चुके हैं




