Top In LucknowUttar Pradesh

स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे कपल पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होती है जिस पर एक युवक और युवती हजरतगंज की मुख्य सड़क पर स्कूटी पर आपत्तिजनक स्थिति में जा रहे थे,उनकी गाड़ी चल रही थी वो भी हजरतगंज की मुख्य सड़क पर। किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बात पुलिस तक पहुंची तो फिर आनन-फानन में तफ्तीश शुरू हुई।

हजरतगंज पुलिस की तरफ से जारी नोट

बुधवार की सुबह सुबह ही पुलिस की तरफ से सूचना आई की स्कूटी पर ड्राइव कर रहे लड़के लड़की की पहचान हो गई है

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की तरफ से जारी नोट में बताया गया कि थाना हजरतगंज क्षेत्र में एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक युवक और युवती दोनों स्कूटी पर आपत्तिजनक तरीके से बैठकर जा रहे थे इस वीडियो के आधार पर थाना हजरतगंज पर धारा 294 यानी की पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत और धारा 279 यानी की वाहन लापरवाही से चलाना जिससे औरों की जिंदगी संकट में पड़ सकती है। का अभियोग दर्ज कर लिया गया है, उक्त वाहन चालक की पहचान करते हुए स्कूटी को सीज किया गया है तथा चालक विक्की जो लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के निवासी है जिसकी उम्र 23 साल है के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूटी पर बैठी युवती नाबालिग है

लिंक पर क्लिक करके आप पूरी वीडियो भी देख सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button