Top In Lucknow

भीषण शीत से बचाव हेतु गरीबों को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा कम्बल वितरित

लखनऊ – इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ शाखा के द्वारा भीषण ठंड से बचाव हेतु 150 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, लखनऊ शाखा के चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण शीतलहर चल रही है जिसके बचाव हेतु यहियागंज क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरित किये गये।


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से यहियागंज क्षेत्र में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्य करने आए ट्राली वाले पल्लेदारों, झल्ली वालों को ठंड के बचाव हेतु आज दुर्गा मंदिर, नादान महल रोड निकट सिद्धनाथ मंदिर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा 150 कंबल वितरित किए गए। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा इसके पूर्व भी गरीबों को मच्छरदानी, मास्क्यूटो क्वायल, तारपोलिन, हाइजीनिक किट आदि वितरित किया गया है।
कम्बल वितरण में
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ओ.पी. पाठक, सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, रूप कुमार शर्मा, कार्तिका माथुर, ऋतुराज रस्तोगी, कुश मिश्रा, समीर जैन, प्रशांत गर्ग, हर्षित गर्ग, मनीष कुमार शुक्ला, विमल गुप्ता, वैभव जैन विभु, कार्यालय के शिवाकांत मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button