Fact Check : क्या सच में इंडियन ऑयल फ्री में देगी 6000 का तेल

लखनऊ। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के फेक लिंक्स की भरमार रहती है। लोग अनजाने में फेंक और फर्जी लिंक को शेयर किया करते हैं जिससे कि बैंक अकाउंट तक खाली होने का खतरा रहता है । इन दिनों एक लिंक वायरल हो रहा है जिसमें यह लिखा है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन अपनी 65वीं एनिवर्सरी पर सब्सिडी दे रही है ₹6000 का मुफ्त में तेल दे रही है । लोग इस लिंक को ताबड़तोड़ शेयर कर रहे हैं बिना उसकी सच्चाई जाने ।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी कोई भी योजना या ऑफर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने नहीं शुरू किया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसके बारे में चेतावनी भी जारी की है ।
ट्वीट आप देख सकते हैं। इसी के साथ देश की सरकारी संस्था पीआईबी फैक्ट चेक ने भी ऐसे लिंक से बचने की चेतावनी दी है जो कि पूरी तरीके से फेक है
अगर आप भी किसी भी लिंक का फैक्ट चेकिंग करवाना चाहते हैं तो आप हमें 9452277420व्हाट्सएप पर उसकी डिटेल्स भेज दें
https://www.instagram.com/reel/Cnv97E-I0kf/?igshid=YmMyMTA2M2Y=