Fact Check : फर्जी पत्रकारों को जेल भेजने की तैयारी में सरकार? जानिए पूरा मामला : सरकार ने खोली पोल

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर आपने एक मैसेज और एक अखबार की कटिंग देखी होगी जिसमें लिखा है फर्जी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में एफआईआर होगी यह अखबार की कटिंग लगातार पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इसमें दावा किया जा रहा कि बगैर आर एन आई के अखबार और चैनल को चला रहे पत्रकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और देश भर के फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर होगी। अखबार के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है
सरकारी एजेंसी पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल पर इस कटिंग को शेयर किया है,साथ ही इस पर फर्जी की मुहर लगाई है । उनका कहना है कि इस तरह का कोई आदेश केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री की ओर से नहीं आया है । यह दावा फर्जी है, फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का दावा पूरी तरह से गलत है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है।
