National

नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट  सिल्क एक्स्पो प्रदर्शनी व सेल का आयोजन इंदौर में


इंदौर, 21 जनवरी 2023 : नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट एक्स्पो का आयोजन शिल्पकारो को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इंदौर में किया जा रहा है |  नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्स्पो  की प्रदर्शनी व सेल  इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, इंदौर में दिनांक 16 जनवरी  से 31 जनवरी 2023  तक प्रातः 10:30 से रात्रि 8:30 तक चलेगी |
नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट एक्स्पो के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि “ संस्थान द्वरा आयोजित नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट  सिल्क एक्स्पो प्रदर्शनी व सेल देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश संस्कृति काव्य और त्योहारों को सिल्क पर छापा है | प्रदर्शनी में गुजरात की पटोला सिल्क , तेलांगना की उपाडा  सिल्क , तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क , महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क पर की गई कलाकारी लोगो को अपनी ओर खीच रही है |”
 इवेंट मैनेजर गौरव जैन ने बताया कि “ ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, इंदौर में आयोजित नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्स्पो का मकसद देशभर के सिल्क वा हेंडीक्राफ्ट के उत्पादों का एक ही छत के तले प्रदर्शनी करना है इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के काला हस्ती से आए बुनकर ने भगवान श्री कृष्ण के नोका विहार का द्रश्य सिल्क पर पेंट किया किया है |”

महिलाओ को लुभा रही है तमिलनाडु की कंजीवरम सिल्क


 इस द्रश्य में भी तमिलनाडु से आए बुनकर 1 ग्राम सोने की जरी से तैयार साड़ी लेकर आऐ है इस ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी को बनाने में 2 माह का समय लगा है आंध्रा के पोचमपल्ली से आए डिजाईनर ने सिल्क पर ग्रामीणों के जनजीवन को उकोरा है | गांवो के मेले खेतो में जाती बैलगाड़ी के द्रश्य और आदिवासी जनजीवन की झलक सिल्क को खास बना रही हैI इसी तरह कश्मीर से आए बुनकर ने अपने साथ लद्दाख सिल्क से बनी साड़ियां लाए हैं | इन साड़ियो को लधाख के त्रिपुड़ा में भेड़ो के बाल को सूतकर बनाया जाता है  और फिर इन पर पेंटिंग की जाती है | दस साड़ियो पर बनी डिजाइनो में कश्मीरी केशर की डिजाइन के साथ ही कश्मीरी कहावा भी है | इसके साथ ही प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा, घिचा,मलबरी रॅा सिल्क, एब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी गुजरात से बान्धनी, पाटोला कच्छ एम्ब्रोयडरी , मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती , मध्य प्रदेश से चंदेरी , महेश्वरी काटन एण्ड सिल्क साडी सूट , डकारी जामदानी  एवं  बनारसी सिल्क , तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क की साड़ीयो के साथ धर्मावरम तस्सर, ढाका, वही डिजाइनर ब्लाउज , सलवार सूट, पंजाब की फुलकारी वर्क सूट व् साडी हैदराबाद की हैवी नेकलेस, नोज पिन , रिंग, बैंगल्स, मांग टीका , कमरबंद, और मुंबई वेस्टर्न पैटर्न ज्वैलरी व पालकी ज्वैलरी भी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button